बलरामपुर में अब तक 1,411 मीट्रिक टन धान की खरीद:37 में से 34 केंद्रों पर चल रहा काम, 1,583 किसानों ने कराया पंजीकरण

Nov 22, 2026 - 09:54
0
बलरामपुर में अब तक 1,411 मीट्रिक टन धान की खरीद:37 में से 34 केंद्रों पर चल रहा काम, 1,583 किसानों ने कराया पंजीकरण
बलरामपुर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत अब तक 1,411.76 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। जिले में कुल 37 क्रय केंद्र स्वीकृत हैं, जिनमें से 34 पर खरीद जारी है। बाकी तीन केंद्रों पर प्रभारियों की तैनाती के लिए विभाग की ओर से पत्राचार किया गया है। खाद्य विभाग के केंद्रों पर 724.32 मीट्रिक टन, पीसीएफ ने 254.11 मीट्रिक टन और यूपीएसएस ने 433.34 मीट्रिक टन धान खरीदा है। जिले में खाद्य विभाग के 13, पीसीएफ के 10, यूपीएसएस के 13 और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) का एक केंद्र स्वीकृत है। वर्तमान में खाद्य विभाग के 10, पीसीएफ के 10, यूपीएसएस के 13 और एफसीआई के एक केंद्र पर खरीद हो रही है। विभाग के मुताबिक सभी संचालित केंद्रों पर जरूरी उपकरण और कर्मचारी उपलब्ध हैं। 1,583 किसानों ने कराया पंजीकरण धान बेचने के लिए अब तक 1,583 किसानों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 1,234 किसानों का सत्यापन पूरा हो चुका है। बलरामपुर तहसील में 478 में से 410, तुलसीपुर में 1,047 में से 795 और उतरौला में 58 में से 29 किसानों का सत्यापन हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, 955.34 मीट्रिक टन धान की मानकों के अनुसार जांच दर्ज की गई है। भुगतान की प्रक्रिया और केंद्रों की व्यवस्थाएं पूरी रिपोर्ट में 347.43 मीट्रिक टन धान के भुगतान का ब्योरा दिया गया है। इसमें 159.58 मीट्रिक टन का भुगतान संबंधित मद में लंबित और 187.85 मीट्रिक टन का भुगतान बाकी बताया गया है। पीसीएफ के बरगदही क्रय केंद्र पर ई-पॉप मशीन में डाटा फीडिंग सहित सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। हुसैनाबाद ग्रंट केंद्र का खराब नमी मापक यंत्र मरम्मत के बाद उपलब्ध करा दिया गया है। ऑनलाइन पोर्टल पर खरीद का विवरण भी दर्ज किया जा रहा है। विभाग ने खरीद अभियान को सुचारु बताया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User