हरदोई में शादी के दिन ब्यूटी पार्लर गई युवती लापता:परिजनों ने 42 हजार रुपए और जेवर ले जाने का आरोप लगाया; दो युवकों पर केस

Nov 22, 2026 - 09:37
0
हरदोई में शादी के दिन ब्यूटी पार्लर गई युवती लापता:परिजनों ने 42 हजार रुपए और जेवर ले जाने का आरोप लगाया; दो युवकों पर केस
हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र में शादी वाले दिन ब्यूटी पार्लर जाने के बहाने एक युवती घर से लापता हो गई। परिजनों के मुताबिक, युवती घर से 42 हजार रुपए नकद और जेवरात भी लेकर गई है। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने गांव के दो युवकों के खिलाफ शनिवार दोपहर 2:40 बजे मुकदमा दर्ज किया है। ब्यूटी पार्लर जाने के लिए घर से निकली थी जानकारी के अनुसार, 20 नवंबर को क्षेत्र के एक गांव में युवती की शादी तय थी। शादी वाले दिन शाम करीब 6 बजे वह गांव के चौराहे पर स्थित ब्यूटी पार्लर में तैयार होने के लिए निकली थी। आरोप है कि इसी दौरान चौराहे पर मौजूद गांव के दो युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। युवती अपने पहने हुए जेवरात के अलावा घर में रखे 42 हजार रुपए भी ले गई। तलाश के बाद परिजनों ने थाने में दी शिकायत शादी की खुशियों के बीच युवती के अचानक गायब होने से परिवार परेशान हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 21 नवंबर को थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। BNS की धारा 87 में मुकदमा दर्ज, तलाश जारी अरवल थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ प्रवीण यादव ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। संबंधित लोगों की तलाश के साथ आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User