फिरोजाबाद में 100 रुपए के लिए चले ईंटे-पत्थर:दुकानदार और उसके साथियों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा
फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में महज 100 रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। जलेसर रोड पेंठ के पास कपड़ों की दुकान पर हुई कहासुनी के बाद दुकानदार और उसके साथियों पर एक युवक को लाठी-डंडों से पीटने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 1400 रुपए के कपड़े खरीदने गया था युवक मिली जानकारी के अनुसार, अमन उर्फ टिंकू ने जलेसर रोड पेंठ के पास स्थित एक दुकान से करीब 1400 रुपए के कपड़े खरीदे थे। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उसने कपड़ों की पूरी कीमत चुका दी थी। इसके बावजूद दुकानदार की ओर से 100 रुपए अतिरिक्त मांगे जा रहे थे। इसी रकम को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। दुकानदार और तीन साथियों पर मारपीट का आरोप आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर दुकानदार नरेंद्र गुप्ता, विष्णु गुप्ता समेत चार लोगों ने अमन के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक के साथ मारपीट का घटनाक्रम दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। 100 रुपए के विवाद में हुई इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा है। पुलिस ने शुरू की मामले की जांच सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)