जालौन में DCM ने स्कूली वैन को टक्कर मारी:वैन खंती में गिरी, 13 बच्चे सुरक्षित, एक को हल्की चोट

Oct 22, 2026 - 10:36
0
जालौन में DCM ने स्कूली वैन को टक्कर मारी:वैन खंती में गिरी, 13 बच्चे सुरक्षित, एक को हल्की चोट
जालौन के एट थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक डीसीएम ने स्कूली वैन को टक्कर मार दी। वैन में 13 बच्चे सवार थे। टक्कर के बाद वैन अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे खंती में जा गिरी। हालांकि, सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यह घटना सुबह करीब 7 बजे ग्राम कुरकुरु से अंकुरण प्ले स्कूल एट जा रही वैन संख्या UP93 AW 8281 के साथ हुई। कोटरा पुल के पास हाईवे पर पीछे से आ रहे अज्ञात डीसीएम ने उसे टक्कर मारी। हादसे के बाद डीसीएम चालक गाड़ी समेत मौके से भाग गया। पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और बच्चों की सुरक्षा देखी। हादसे में अंश नाम के एक बच्चे को नाक पर हल्की खरोंच आई, जिसे इलाज के लिए उरई भेजा गया। बाकी सभी बच्चों को उनके परिवार को सौंप दिया गया। बच्चों के सुरक्षित मिलने से उनके परिवार वालों ने राहत महसूस की। पुलिस फरार डीसीएम और उसके चालक की तलाश कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User