हापुड़ में एसपी ने घायल छात्राओं की मदद की:SP ने रुमाल से जख्म साफ किए, एस्कॉर्ट गाड़ी से अस्पताल भेजा

Nov 27, 2026 - 13:26
0
हापुड़ में एसपी ने घायल छात्राओं की मदद की:SP ने रुमाल से जख्म साफ किए, एस्कॉर्ट गाड़ी से अस्पताल भेजा
हापुड़ सिटी कोतवाली इलाके के सबली कट के पास स्कूटी से गिरकर घायल हुईं दो छात्राओं की एसपी ने मदद की। कार्यालय जाते समय उन्होंने छात्राओं को सड़क पर घायल देखा और अपना काफिला रुकवा दिया। इसके बाद एसपी ने उन्हें एस्कॉर्ट गाड़ी की मदद से अस्पताल भिजवाया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 10:00 बजे दिल्ली रोड पर सब निकट के पास स्कूटी सवार दो छात्राएं स्कूटी अनियंत्रित होने पर जमीन पर गिर पड़ी। इस दौरान वह घायल हो गई। लेकिन किसी राहगीर ने उनकी मदद नहीं की। तभी वहां से गुजर रहे SP मधुबन सिंह की निगाह उन पर पड़ी। तभी उन्होंने काफिला रुकवाया। अपने वाहन से फर्स्ट एड बॉक्स मंगवाया एसपी डिवाइडर पार कर छात्राओं के पास पहुंचे और उनका हाल जाना। दोनों को चोटें आई थीं। उन्होंने जेब से रुमाल निकालकर उनके जख्म साफ किए और अपने वाहन से फर्स्ट एड बॉक्स मंगवाया। मौके पर छात्राओं को प्राथमिक उपचार दिया गया और घावों पर मरहम-पट्टी की गई। इसके बाद एसपी ने दोनों छात्राओं को अपनी एस्कॉर्ट गाड़ी से अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालत में सुधार होने पर दोनों को घर भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User