आजमगढ़ पहुंचे प्रभारी मंत्री ने किया कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण:दोपहर को करेंगे अधिकारियों के साथ बैठक, शाम को लगेगी जन चौपाल

Nov 27, 2026 - 13:26
0
आजमगढ़ पहुंचे प्रभारी मंत्री ने किया कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण:दोपहर को करेंगे अधिकारियों के साथ बैठक, शाम को लगेगी जन चौपाल
आजमगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे प्रदेश सरकार के श्रम और सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने रानी की सराय स्थित कंपोजिट विद्यालय मोहम्मदल्ला का निरीक्षण किया।इस दौरान विद्यालय के बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी शैक्षणिक गतिविधियों एवं पढ़ाई की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लास का निरीक्षण कर डिजिटल माध्यम से दी जा रही शिक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।साथ ही शिक्षकों को निर्देशित किया कि महापुरुषों की जयंती एवं विभिन्न राष्ट्रीय, सामाजिक तथा विशेष दिवसों के अवसर पर प्रतिदिन की शैक्षणिक गतिविधियों से अलग 10 मिनट का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाए, जिससे बच्चों को महापुरुषों के जीवन, संघर्ष, विचारों एवं आदर्शों से प्रेरणा मिल सके और उनमें नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक चेतना का विकास हो। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा उपलब्धकरना प्राथमिकता बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएँ, संस्कार और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक बच्चा शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, सामाजिक जिम्मेदारी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बने। प्रभारी मंत्री अनिल राजभर दोपहर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे इसके साथ ही शाम को लालगंज में आयोजित जन चौपाल में भी सहभागिता करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User