लखनऊ में 15 दिन में 1 लाख मूर्तियों का भू-विसर्जन:गोमती में प्रवाहित होने से बचाईं देवी-देवताओं की मूर्तियां, 15 साल से चल रहा अभियान
लखनऊ में गोमती नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए चलाया जा रहा मूर्ति भू-विसर्जन अभियान पूरा हो गया। स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना ने 15 दिनों में 1 लाख से अधिक देवी-देवताओं की मूर्तियां एकत्रित कर भू-विसर्जन किया। इसके साथ ही कई कुंतल पूजा सामग्री भी जुटाई गई। अभियान का उद्देश्य पुरानी और खंडित मूर्तियों को गोमती में प्रवाहित होने से रोकना है। 15 साल से लगातार चल रहा अभियान स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना के संयोजक और पार्षद रंजीत सिंह के नेतृत्व में यह अभियान पिछले 15 वर्षों से चल रहा है। दीपावली के बाद शहर के अलग-अलग इलाकों में घरों और मंदिरों से पुरानी मूर्तियां जुटाई जाती हैं। इसके बाद गोमती तट पर बने भू-विसर्जन स्थल पर उनका विसर्जन किया जाता है। शहर के कई इलाकों से जुटाईं मूर्तियां अभियान के तहत अयोध्या मार्ग, विवेकानंदपुरी, मणकामेश्वर, डालीगंज, निरालानगर, महानगर, अलीगंज, गोमतीनगर, इंदिरानगर, विकासनगर, कैसरबाग, निशातगंज, आलमबाग और आशियाना समेत कई इलाकों से मूर्तियां जुटाई गईं। इनमें पुरानी और खंडित मूर्तियों के साथ पूजा सामग्री भी शामिल रही। गोमती को प्रदूषण से बचाने की पहल रंजीत सिंह ने बताया कि धार्मिक आस्था के नाम पर मूर्तियां और पूजा सामग्री नदियों में प्रवाहित करने से जल प्रदूषण बढ़ता है। इसे रोकने के लिए भू-विसर्जन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि आदि गंगा गोमती को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रखना सभी की जिम्मेदारी है। लोगों को जागरूक करने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)