हमीरपुर के पेंशनर घर से बना सकेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र:स्मार्टफोन से ऑनलाइन जमा प्रमाण-पत्र, कोषागार या बैंक जाने की जरूरत नहीं
हमीरपुर के पेंशनर और पारिवारिक पेंशनर अब स्मार्टफोन से घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बना सकेंगे। उन्हें प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए कोषागार या बैंक नहीं जाना होगा। शासन ने यह सुविधा शुरू की है। शनिवार को वरिष्ठ कोषाधिकारी अंकिता सिंह ने बताया कि शासनादेश संख्या 394/पीएसएमएस, 14 अक्टूबर 2026 के तहत पेंशनर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। जीवन प्रमाण-पत्र साल में एक बार जमा करना होता है। इसके लिए पेंशनर jeevanpramaan.gov.in वेबसाइट या प्ले स्टोर से AadhaarFace RD Service मोबाइल एप डाउनलोड कर सकते हैं। फेस आईडी से पहचान की पुष्टि प्रक्रिया में आधार संख्या, मोबाइल नंबर, नाम, कोषागार कोड 2500, पीपीओ संख्या, बैंक खाता संख्या और आईएफएससी कोड दर्ज करना होगा। इसके बाद बायोमेट्रिक या फेस आईडी से पहचान की पुष्टि कर डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाया जा सकेगा। स्मार्टफोन से प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी प्रमाण-पत्र ऑनलाइन संबंधित कोषागार में भेजना होगा। स्मार्टफोन से प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी होने पर पेंशनर नजदीकी डाकघर, जनसेवा केंद्र या साइबर कैफे की मदद ले सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)