हमीरपुर में भाई-दूज पर बहनों ने भाइयों को लगाया तिलक:जेल में 90 पुरुष और 2 महिला बंदियों से मिलने पहुंचीं 92 महिलाएं
हमीरपुर में बुधवार को भाई दूज का पर्व मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और अच्छे भविष्य की कामना की। इस मौके पर कुछ बहनें जिला कारागार में बंद भाइयों से मिलने पहुंचीं। जेल की दूरी भी उनके स्नेह और अपनापन के बीच नहीं आ सकी। सुबह से जेल पहुंचने लगीं बहनें जिला कारागार में सुबह से ही बंद भाइयों से मिलने के लिए बहनों का पहुंचना शुरू हो गया। पूनम और आराधना समेत कई बहनों ने भाइयों को तिलक लगाया और मिठाई खिलाकर भाई दूज की शुभकामनाएं दीं। हर त्योहार पर भाइयों से मिलने आती हैं पूनम और आराधना ने बताया कि वे हर त्योहार पर अपने भाइयों से मिलने जेल आती हैं। रक्षाबंधन हो या भाई दूज, जेल की दूरी उनके स्नेह के रास्ते में नहीं आती। वे भाइयों की लंबी उम्र और अच्छे भविष्य की कामना करती हैं। 201 लोग पहुंचे मिलने भाई दूज पर जिला कारागार में बंद 90 पुरुष और दो महिला बंदियों से मिलने के लिए कुल 203 लोग पहुंचे। इनमें 92 महिलाएं, 68 पुरुष और 43 बच्चे शामिल थे। बच्चों में कम उम्र की बेटियां भी थीं, जो अपने भाइयों को तिलक लगाने और उनकी सलामती की दुआ करने पहुंचीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)