14 नवंबर को मेरठ आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ:पूर्व सैनिकों की रैली में शामिल होंगे ,मंत्री सोमेंद्र तोमर के घर भी पहुंचेंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आने वाली 14 नवंबर को मेरठ आएंगे। इस दौरान वह मेरठ कैंट स्थित कुलवंत सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाली मेगा भूतपूर्व सैनिक रैली में शामिल होंगे। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों का सम्मान किया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. सोमेंद्र तोमर के आवास पर भी जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मेगा भूतपूर्व सैनिक रैली का आयोजन 14 नवंबर को कुलवंत सिंह स्टेडियम, डोगरा मंदिर के निकट, मॉल रोड पर किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिकों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों के योगदान और देश सेवा में उनकी भूमिका को सम्मान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रैली को संबोधित भी कर सकते हैं। इसके साथ ही जिले में मुख्यमंत्री के आने के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन भ तैयारियों में जुट गया है। सभी विभाग अपने स्तर से और अपने से संबंधित कार्यों को पूरा करने में जुट गए हैं। वहीं दूसरी और मेडा कार्यालय पर पर बीते 10 दिनों से धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी जाती तो हम भी अपना पक्ष मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का प्रयास करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)