मैनपुरी में भाई-दूज मनाकर लौट रहे दंपती की स्कूटी जली:धुआं उठते ही दंपती ने कूदकर बचाई जान, बाल-बाल बचे

Nov 11, 2026 - 23:09
0
मैनपुरी में भाई-दूज मनाकर लौट रहे दंपती की स्कूटी जली:धुआं उठते ही दंपती ने कूदकर बचाई जान, बाल-बाल बचे
मैनपुरी में बुधवार रात भाई दूज के त्योहार पर बड़ा हादसा टल गया। कुरावली से रस्म पूरी कराकर करीमगंज लौट रहे दंपती की चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई। धुआं निकलने के बाद स्कूटी लपटों से घिर गई। यह देखकर दंपती ने स्कूटी सड़क किनारे छोड़ी और दूर हट गए। इससे दोनों की जान बच गई, जबकि स्कूटी जलकर राख हो गई। नगला कुंदन के पास अचानक निकलने लगा धुआं करीमगंज के रहने वाले वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि उनके दामाद अभिषेक गुप्ता बुधवार को भाई दूज की रस्म पूरी कराने पत्नी के साथ कुरावली गए थे। रस्म पूरी होने के बाद दोनों होंडा एक्टिवा स्कूटी से करीमगंज लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे नानामऊ से थोड़ा आगे कुरावली-मैनपुरी रोड पर नगला कुंदन के पास अचानक स्कूटी से धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में उसमें आग लग गई। आधे घंटे में जलकर राख हुई स्कूटी वेद प्रकाश गुप्ता के मुताबिक, बेटी और दामाद ने फोन कर उन्हें स्कूटी में आग लगने की जानकारी दी। उन्होंने तत्काल दोनों को स्कूटी छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा। इसके बाद वह गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे। वहां स्कूटी आग की लपटों से घिरी हुई थी। उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही स्कूटी जलकर राख हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि स्कूटी होंडा कंपनी की पेट्रोल एक्टिवा थी और उसका मॉडल 2023 का था। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब आधे घंटे में पूरी स्कूटी जल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन आग की लपटें देखकर कोई उसे बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका वेद प्रकाश ने स्कूटी की वायरिंग में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। हादसे में दंपती को कोई चोट नहीं आई और दोनों सुरक्षित हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User