हमीरपुर में तीन हादसों में सात घायल, तीन कानपुर रेफर:छज्जे का कोना गिरने से बच्ची घायल, बाइकों की टक्कर में दो की हालत गंभीर

Nov 11, 2026 - 23:09
0
हमीरपुर में तीन हादसों में सात घायल, तीन कानपुर रेफर:छज्जे का कोना गिरने से बच्ची घायल, बाइकों की टक्कर में दो की हालत गंभीर
हमीरपुर जिले में बुधवार को अलग-अलग जगह हुए तीन हादसों में सात लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसों में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, बाइक का संतुलन बिगड़ने और छज्जे का हिस्सा गिरने की घटनाएं शामिल हैं। दो बाइकों की टक्कर में पांच युवक घायल लालपुर थाना क्षेत्र के स्वासा गांव के पास बुधवार शाम करीब 7:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच युवक घायल हो गए। ललपुरा गांव के रहने वाले ऋतुराज (18), शनि (18) और शिवम (21) बाइक से अपने गांव जा रहे थे। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर स्वासा गांव के रहने वाले कुलदीप (28) और मुस्करा थाना क्षेत्र के हुसैना गांव के रहने वाले उनके साले मनीष (21) सवार थे। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। कुलदीप और शनि की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर के हायर सेंटर रेफर कर दिया। कांग्रेस महिला सभा की अध्यक्ष प्रिया द्विवेदी भी मौके पर पहुंचीं और घायलों का हाल जाना। बाइक का संतुलन बिगड़ने से दो लोग घायल दूसरा हादसा कुरारा थाना क्षेत्र में रिठारी के पास रात करीब आठ बजे हुआ। चकोठी गांव के रहने वाले विनोद कुमार (35) अपने मौसी के बेटे आशीष (28) के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। आशीष हमीरपुर कोतवाली क्षेत्र के कलौलीतीर के रहने वाले हैं। दोनों अपनी बहन अनामिका को कुरारा अस्पताल में पेट दर्द का इलाज कराने ले गए थे। वापसी में अनामिका दूसरी बाइक से आगे निकल गईं, जबकि विनोद और आशीष पीछे आ रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। विनोद के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। एंबुलेंस से उन्हें CHC कुरारा पहुंचाया गया। वहां से जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने विनोद को कानपुर के हायर सेंटर रेफर कर दिया। छज्जे का हिस्सा गिरने से तीन साल की बच्ची घायल तीसरा हादसा रात करीब नौ बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष बाजार में हुआ। आंगन में खड़ी तीन साल की प्राही के ऊपर छज्जे का एक कोना गिर गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User