चोर घर के बाहर से बाइक ले गया:बरेली में वारदात सीसीटीवी में कैद, मालिक की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात घर के बाहर खड़ी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई। चोर कुछ ही मिनटों में बाइक लेकर फरार हो गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।
बाइक मालिक सुशील गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनकी बाइक श्रीराम विहार कॉलोनी, डेलापीर स्थित 100 फुटा रोड पर श्रीराम मंदिर के पास घर के बाहर खड़ी थी।
रात में जब वे किसी काम से बाहर जाने के लिए निकले, तो बाइक वहां नहीं मिली। आसपास तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखने पर उन्हें चोरी की जानकारी मिली।
सुशील गुप्ता की शिकायत पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और चोर का पता लगाने में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)