हमीरपुर में कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, मौत:कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे मिला शव, परिजन अस्पताल ले गए; डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
हमीरपुर के कुरारा कस्बे के मटेहना मोहल्ले में रविवार देर रात 28 वर्षीय अनुज की मौत हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अनुज, कामता प्रसाद के बेटे थे। रविवार रात करीब 10 बजे वह अपने कमरे में थे। पुलिस के अनुसार, उन्होंने कमरे में लगे पंखे से साड़ी का फंदा लगा लिया। परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने फंदा हटाकर अनुज को नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनुज ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)