महंत भरत दास का 15वें दिन भी अनशन जारी:चित्रकूट में आश्रम के मुख्य द्वार से अतिक्रमण हटाने की मांग

Nov 23, 2026 - 12:06
0
महंत भरत दास का 15वें दिन भी अनशन जारी:चित्रकूट में आश्रम के मुख्य द्वार से अतिक्रमण हटाने की मांग
चित्रकूट में महर्षि वाल्मीकि आश्रम के मुख्य द्वार के पास से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर महंत भरत दास का सोमवार को अनशन 15वें दिन भी जारी है। वे एनएच-35 के किनारे एक पेड़ के नीचे बैठे हैं। मौके पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात हैं। अनशन के दौरान महंत लोगों की जनसमस्याएं भी सुन रहे हैं। उनका आरोप है कि आश्रम के मुख्य गेट के पास लंबे समय से अतिक्रमण है। इसे हटाने की मांग कई बार की गई, लेकिन जिला प्रशासन ने अब तक कार्रवाई नहीं की। महंत ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर प्रशासन केवल खानापूर्ति कर रहा है। उनके मुताबिक, कुछ दिन पहले प्रशासनिक टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची थी। अधिकारियों ने कार्रवाई करने के बजाय फोटो खिंचवाए और लौट गए। अतिक्रमण अब भी वहीं है। महंत ने सवाल उठाया कि प्रशासन अतिक्रमण हटाने पहुंचता है, तो असल में कार्रवाई क्यों नहीं करता। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि मठ-मंदिरों के आसपास से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए गए हैं। महंत ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद आश्रम के मुख्य द्वार के पास से अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। उन्होंने साफ किया कि सभी मांगें पूरी होने और अतिक्रमण हटने तक उनका अनशन जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User