आजमगढ़ में बिहार के दो गांजा तस्कर गिरफ्तार:ऑपरेशन त्रिशूल के तहत एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
आजमगढ़ जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिशूल के तहत जहानागंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी में संलिप्त दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 11.334 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी बिहार के सारण (छपरा) जिले के निवासी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर लाल गुर्जर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष जहानागंज अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम 22 नवंबर को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बजहा पुलिया के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अनिल कुमार राय (34) पुत्र अलगु राय, निवासी पदुमपुर दुमर्सन तथा लालबाबु राय (42) पुत्र योगेन्द्र राय, निवासी सरदारगंज, थाना मसरख, जनपद सारण (छपरा), बिहार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान अनिल कुमार राय के पास से 6.154 किलोग्राम और लालबाबु राय के पास से 5.180 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। दोनों के कब्जे से कुल 11.334 किलोग्राम गांजा मिला, जिसे पुलिस ने नियमानुसार सीलबंद कर कब्जे में ले लिया।
इस मामले में थाना जहानागंज में मुअसं 242/26 के तहत धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
10 दिन पूर्व शुरू किया गया ऑपरेशन त्रिशूल आजमगढ़ में 10 दिन पूर्व ऑपरेशन त्रिशूल शुरू किया गया था इस अभियान का मुख्य मकसद गो तस्करी, शराब तस्करी और गांजे की तस्करी को रोकना है और इसके लिए एक नंबर भी जारी किया गया था। जिससे कोई भी व्यक्ति इस तरह की गोपनीय सूचना दे सकता है। जिसका नंबर पूरी तरह से गोपनीय होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)