हमीरपुर में लापता ई-रिक्शा चालक का शव तालाब में मिला:भाई ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी; शराब के नशे में घर छोड़ा था
हमीरपुर के गोहांड थाना क्षेत्र में पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे तालाब में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कैलाश पटेल नगर निवासी विपिन कुमार अहिरवार पिता फूल सिंह के रूप में हुई है। विपिन के भाई अनिल कुमार ने 16 नवंबर को जरिया थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अनिल ने पुलिस को बताया था कि उसी दिन विपिन ने फोन कर कहा था कि वह तालाब के पास हैं और ई-रिक्शा लेकर वहीं मौजूद हैं। अनिल के मुताबिक, फोन पर विपिन की आवाज से लग रहा था कि वह शराब के नशे में हैं। इसके बाद वह बताए गए स्थान पर पहुंचे तो वहां ई-रिक्शा खड़ा मिला, लेकिन विपिन का पता नहीं चला। तालाब के आसपास रहने वालों से पुलिस ने की पूछताछ गुमशुदगी की जांच के दौरान पुलिस ने तालाब के आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि 16 नवंबर की शाम विपिन वहां शराब के नशे में थे। इसके बाद वह घर चले गए थे। थाना प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)