होंडा सिटी ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत:कासगंज में तेरहवीं की दावत से लौट रहे थे, मौसेरा भाई गंभीर

Nov 16, 2026 - 21:16
0
होंडा सिटी ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत:कासगंज में तेरहवीं की दावत से लौट रहे थे, मौसेरा भाई गंभीर
कासगंज में नगला सहजन के पास होंडा सिटी कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 20 साल के जसवीर सिंह की मौत हो गई, जबकि उसका मौसेरा भाई ममतेश (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों सहावर क्षेत्र के सरसवा गांव से तेरहवीं की दावत में शामिल होकर लौट रहे थे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार कब्जे में ले ली है। तेरहवीं की दावत से लौटते समय हुआ हादसा कोतवाली कासगंज के प्रभारी जगदीश चंद्र राजपूत के अनुसार, सोमवार शाम करीब 6:44 बजे हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि जसवीर सिंह हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के नगला ढक के रहने वाले थे। ममतेश बरई शाहपुर के रहने वाले हैं। दोनों सहावर क्षेत्र के सरसवा गांव में जसवीर के छोटे भाई भोले की ससुराल में आयोजित तेरहवीं की दावत में शामिल होकर बाइक से लौट रहे थे। नगला सहजन के पास सामने से आ रही होंडा सिटी कार (UP 87 Q 8887) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान जसवीर की मौत पुलिस दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले गई। वहां इलाज के दौरान जसवीर ने दम तोड़ दिया। ममतेश की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। कार कब्जे में लेकर जांच शुरू पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार कब्जे में ले ली है। कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस के मुताबिक, मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य है और जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले गई। वहां इलाज के दौरान जसवीर की मौत हो गई। ममतेश की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार कब्जे में ले ली है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User