HPCL प्लांट के अधिकारियों की हत्या में 5 पर गैंगस्टर:बदायूं में डीजीएम और डिप्टी मैनेजर हत्याकांड में केस

Nov 27, 2026 - 07:05
0
HPCL प्लांट के अधिकारियों की हत्या में 5 पर गैंगस्टर:बदायूं में डीजीएम और डिप्टी मैनेजर हत्याकांड में केस
बदायूं के एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इनमें मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह, उसका भाई, चचेरा भाई और दो सहयोगी शामिल हैं। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद मूसाझाग थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। 12 मार्च 2025 को हुई थी दो अधिकारियों की हत्या 12 मार्च 2025 को मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में DGM सुधीर गुप्ता और डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुधीर गुप्ता नोएडा और हर्षित मिश्रा पीलीभीत के रहने वाले थे। मुख्य आरोपी ने की थी हत्या पुलिस के मुताबिक, सैजनी गांव के रहने वाले अजय प्रताप सिंह उर्फ रामू पुत्र राजेश सिंह ने हत्या की थी। वारदात के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जांच की तो अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आई। भाई और चचेरे भाई समेत पांच आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने अजय के भाई केशव सिंह उर्फ मिचकू, चचेरे भाई अभय प्रताप सिंह उर्फ कल्लू पुत्र राकेश सिंह, धर्मेंद्र यादव और मुनेंद्र विक्रम उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया था। अब इन सभी पांच आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। चालक ने अजय को दी थी बोलेरो पुलिस के अनुसार, धर्मेंद्र यादव एचपीसीएल प्लांट में लगी बोलेरो कार का चालक था। उसने वारदात वाले दिन अजय को कार दी थी और खुद भी उसमें मौजूद था। बाद में पुलिस को गुमराह करने के लिए कार लूटे जाने की कहानी बताई गई थी। सुरक्षा कर्मियों से बिना जांच खुलवाया था गेट प्लांट कर्मचारी मुनेंद्र विक्रम उर्फ मोनू ने स्टाफ होने की बात कहकर सुरक्षा कर्मियों से बिना जांच गेट खुलवाया था। इससे अजय को प्लांट के अंदर पहुंचने में मदद मिली। पुलिस ने पांचों की भूमिका के आधार पर गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User