आजम के खिलाफ जमीन कब्जाने के 27 मुकदमों में सुनवाई:आलियागंज के किसानों ने जौहर यूनिवर्सिटी में जमीन मिलाने का लगाया था आरोप

Nov 12, 2026 - 07:23
0
आजम के खिलाफ जमीन कब्जाने के 27 मुकदमों में सुनवाई:आलियागंज के किसानों ने जौहर यूनिवर्सिटी में जमीन मिलाने का लगाया था आरोप
रामपुर में सपा नेता मोहम्मद आजम खान के खिलाफ आलियागंज के किसानों की जमीन कब्जाने से जुड़े 27 मुकदमों में गुरुवार को सुनवाई होगी। रामपुर की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में दोपहर करीब 12 बजे मामले की सुनवाई तय है। आजम खान इन दिनों गाजियाबाद की डासना जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। जौहर यूनिवर्सिटी और जौहर ट्रस्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल भेजा गया था। गुरुवार को वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होंगे या व्यक्तिगत रूप से, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। किसानों ने जमीन कब्जाने और धमकी देने का लगाया था आरोप यह मामला वर्ष 2019 में सामने आया था। अजीमनगर थाना क्षेत्र के आलियागंज और सींगनखेड़ा गांव के किसानों ने आरोप लगाया था कि उनकी कृषि भूमि को जौहर यूनिवर्सिटी में शामिल करने के लिए दबाव बनाया गया। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, जमीन का बैनामा नहीं करने पर तत्कालीन सीओ आले हसन खां और पुलिसकर्मियों ने उन्हें थाने में बंद करने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी थी। आरोप यह भी था कि उनकी जमीन पर कब्जा करके उसे विश्वविद्यालय की चहारदीवारी के अंदर शामिल कर लिया गया। इन आरोपों पर अदालत में मुकदमे चल रहे हैं। 26 किसानों और प्रशासन की शिकायत पर दर्ज हुए 27 केस जमीन कब्जाने के मामले में 3 अगस्त 2019 को 26 किसानों ने अजीमनगर थाने में शिकायत दी थी। असरार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा तत्कालीन राजस्व निरीक्षक मनोज कुमार की शिकायत पर प्रशासन की ओर से भी एक मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस तरह जमीन प्रकरण में कुल 27 मुकदमे दर्ज हुए। शुरुआती मामलों में यासीन पुत्र धूमी की ओर से 13 जुलाई 2019 को क्राइम नंबर 226/2019 के तहत केस दर्ज कराया गया था। पत्नी, बेटे और पूर्व सीओ समेत कई लोग आरोपी इन मुकदमों में आजम खान के अलावा उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा, बेटे अब्दुल्ला आजम और अदीब आजम, बहन निकहत अफलाक, पूर्व सीओ आले हसन, तत्कालीन थाना प्रभारी कुशलवीर सिंह समेत कई अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद अदालत में आरोपपत्र दाखिल किए थे। अदालत ने सभी 27 मुकदमों की संयुक्त सुनवाई का आदेश दिया था। साथ ही अभियोजन के साझा गवाहों की सूची भी तैयार कराई गई थी। गवाहों को तलब करने की कार्रवाई पर रहेगी नजर गुरुवार को होने वाली सुनवाई में अभियोजन की आगे की कार्रवाई और गवाहों को तलब करने की प्रक्रिया पर नजर रहेगी। आजम खान की पेशी किस माध्यम से होगी, इस पर भी स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User