इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में 18वां दीक्षांत समारोह:6,300 स्टूडेंट्स को मिलेंगी डिग्रियां, 295 मेडल से होंगे सम्मानित
लखनऊ के इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में शनिवार को 18वां दीक्षांत समारोह आयोजित होगा। इसमें अलग-अलग कोर्स के 6,300 स्टूडेंट्स को डिग्री और डिप्लोमा दिए जाएंगे। वहीं, बेहतर प्रदर्शन करने वाले 295 स्टूडेंट्स को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. दिनेश सिंह होंगे। वह केआर मंगलम विश्वविद्यालय के चांसलर, जम्मू-कश्मीर राज्य उच्च शिक्षा परिषद के वाइस चेयरमैन और दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के चांसलर और संस्थापक प्रो. सैयद वसीम अख्तर करेंगे। 193 स्टूडेंट्स को मिलेगी पीएचडी की डिग्री दीक्षांत समारोह में 193 पीएचडी, 1,365 पोस्ट ग्रेजुएट और 3,055 ग्रेजुएट डिग्रियां दी जाएंगी। इसके अलावा 186 डिप्लोमा भी दिए जाएंगे। ऑनलाइन एजुकेशन के तहत 1,354 पोस्ट ग्रेजुएट और 147 ग्रेजुएट डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। 295 मेडल से होगा सम्मान समारोह में कुल 295 मेडल दिए जाएंगे। इनमें 2 यूनिवर्सिटी टॉपर अवॉर्ड, 14 फैकल्टीवार गोल्ड और 13 सिल्वर मेडल शामिल हैं। इसके अलावा 120 प्रोग्रामवार गोल्ड और 109 सिल्वर मेडल दिए जाएंगे। ऑनलाइन एजुकेशन के स्टूडेंट्स को भी 19 गोल्ड और 18 सिल्वर मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)