गंगा मेले में भैंसा-बुग्गी रेस रोकने को पुलिस सख्त:मुजफ्फरनगर में देर रात तक चला चेकिंग अभियान

Nov 21, 2026 - 11:51
0
गंगा मेले में भैंसा-बुग्गी रेस रोकने को पुलिस सख्त:मुजफ्फरनगर में देर रात तक चला चेकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर में शुक्रताल गंगा मेले को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। SSP सूरज राय के नेतृत्व में पुलिस ने देर रात तक मोर्चा संभाले रखा। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ हुड़दंग करने वालों तथा भैंसा-बुग्गी की रेस लगाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शुक्रताल मेले के दौरान भैंसा-बुग्गी रेस और उससे जुड़ी गतिविधियों पर पुलिस की विशेष नजर है। पुलिस की चेकिंग के दौरान दो दर्जन नुकीली आर बरामद की गईं। भैंसा-बुग्गी रेस में इनका इस्तेमाल किए जाने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सख्ती बढ़ा दी है। रेस लगाई तो उसे तत्काल गिरफ्तार किया पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी ने भैंसा-बुग्गी की रेस लगाई तो उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा। इसके साथ ही रेस में इस्तेमाल होने वाली बुग्गियों को भी जब्त किया जाएगा। पुलिस का उद्देश्य मेले के दौरान किसी भी तरह की अराजकता और अव्यवस्था को रोकना है। इसी क्रम में मोरना-शुक्रताल और बिहारगढ़ मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिसकर्मियों ने देर रात तक इन रास्तों पर निगरानी रखी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की। मेले में हुड़दंग करने और शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर भी पुलिस की नजर बनी हुई है। पुलिस की इस सख्ती से साफ है SSP सूरज राय के नेतृत्व में पुलिस की इस सख्ती से साफ है कि शुक्रताल गंगा मेले के दौरान भैंसा-बुग्गी रेस और हुड़दंग को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। पुलिस ने लोगों से नियमों का पालन करने और मेले की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User