इटावा की 40 छात्राएं शैक्षिक भ्रमण पर उत्तराखंड रवाना:डीएम ने दिखाई हरी झंडी; पांच दिन में आईआईटी रुड़की और पतंजलि संस्थान जाएंगी
इटावा में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव दिलाने के उद्देश्य से एक पहल की गई है। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की 40 छात्राओं को पांच दिवसीय शैक्षिक भ्रमण पर उत्तराखंड के लिए रवाना किया गया। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने सुबह करीब 9 बजे अपने आवास के बाहर हरी झंडी दिखाकर छात्राओं से भरी बस को रवाना किया। रवाना होने से पहले जिलाधिकारी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के नीचे छात्राओं के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। इस दौरान छात्राओं में भ्रमण को लेकर खासा उत्साह नजर आया। डीएम ने छात्राओं को यात्रा के दौरान नई चीजें सीखने और इस अवसर का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। आईआईटी रुड़की का करेंगी भ्रमण 16 नवंबर से 20 नवंबर तक चलने वाले इस शैक्षिक भ्रमण के दौरान छात्राओं को उत्तराखंड के प्रतिष्ठित आईआईटी रुड़की और पतंजलि संस्थान सहित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। यहां छात्राएं संस्थानों की कार्यप्रणाली को करीब से समझेंगी और अलग-अलग क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। किताबी ज्ञान से आगे की पढ़ाई इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखकर वास्तविक दुनिया के अनुभवों से जोड़ना है। आईआईटी रुड़की जैसे प्रतिष्ठित संस्थान का भ्रमण छात्राओं को तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा और भविष्य में करियर की संभावनाओं को समझने में मदद करेगा। वहीं पतंजलि संस्थान में होने वाली गतिविधियों के जरिए उन्हें ज्ञान के अन्य क्षेत्रों से परिचित कराया जाएगा। अधिकारियों की मौजूदगी में रवानगी कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी न्यायिक राकेश, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दीपक सक्सेना, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य समेत शिक्षा और राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। डीएम ने बताई पहल की अहमियत जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की 40 छात्राओं को शैक्षिक ज्ञान और प्रशिक्षण हासिल करने के उद्देश्य से उत्तराखंड भेजा गया है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत छात्राएं विभिन्न स्तरों पर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। पांच दिवसीय भ्रमण पूरा होने के बाद सभी छात्राएं वापस इटावा लौटेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)