एशिया कप जीतकर लौटे अंडर-19 कप्तान लक्ष्य का स्वागत:लखनऊ एयरपोर्ट पर परिजनों के पैर छुए, बोले- फाइनल जीतने पर जज्बात बाहर आना स्वाभाविक

Nov 16, 2026 - 10:50
0
एशिया कप जीतकर लौटे अंडर-19 कप्तान लक्ष्य का स्वागत:लखनऊ एयरपोर्ट पर परिजनों के पैर छुए, बोले- फाइनल जीतने पर जज्बात बाहर आना स्वाभाविक
गोंडा जिले के गुड्डूमल चौराहा निवासी भाजपा नेता राजेश रायचंदानी और भाजपा नेत्री लक्ष्मी रायचंदानी के 17 वर्षीय बेटे लक्ष्य रायचंदानी के नेतृत्व में भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने शनिवार को ओमान में आयोजित अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस शानदार जीत के बाद कप्तान लक्ष्य रायचंदानी रविवार शाम 5 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे, जहां परिजनों और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट पर उनके पिता राजेश रायचंदानी, माता लक्ष्मी रायचंदानी और भाजपा नेता शुभम अवस्थी ने उन्हें गुलाब के फूल और बुके भेंटकर सम्मानित किया। लखनऊ पहुंचने पर लक्ष्य ने सबसे पहले अपने माता-पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। परिजनों ने उन्हें इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए बधाई दी। लक्ष्य बोले- हमाने सोचा था खेल को अंत ले जाएंगे लक्ष्य ने मैच की रणनीति और ड्रेसिंग रूम के माहौल के बारे में बताया। उन्होंने कहा, "हमारा प्लान बिल्कुल सरल था कि खेल को अंत तक लेकर जाना है। हम इसमें सफल भी रहे। हमें पता था कि विकेट अच्छा है, इसलिए लक्ष्य आसानी से हासिल हो जाएगा। मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम का माहौल काफी तनावपूर्ण था, लेकिन पूरी टीम को खुद पर भरोसा था। हम लगभग 11 बल्लेबाजों के साथ खेल रहे थे, इसलिए हमने आखिरी दम तक उम्मीद नहीं छोड़ी और सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य हासिल किया। ड्रेसिंग रूम में सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी जगह पर बैठकर सिर्फ हर गेंद पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे।" जीत के बाद मैदान पर खिलाड़ियों के आक्रामक जश्न के बारे में लक्ष्य ने कहा, “जब आप फाइनल जैसा बड़ा मैच कड़ी मेहनत के बाद जीतते हैं, तो भावनाओं का बाहर आना बिल्कुल जायज है। यह जीत पूरे भारत को समर्पित है।” पिता बोले- अब गोंडा में होगा लक्ष्य का स्वागत लक्ष्य के पिता राजेश रायचंदानी ने कहा-उे टा इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करके लौटा है। ऐसे में गोंडा में भी उसका भव्य स्वागत किया जाएगा। शुरू से ही हमारे बेटे की इच्छा थी कि वह भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन करे। शनिवार को जब भारतीय टीम ने जीत हासिल की, तो मुझे जितनी खुशी हुई, उतनी ही खुशी पूरे देश के क्रिकेट प्रेमियों को भी हुई। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर इस साल ट्रॉफी अपने नाम की, यह देखकर बहुत अच्छा लगा। हमारे बेटे से जो भी लोग घर पर मिलने आएंगे, हम उनका स्वागत करेंगे। हमारा बेटा सभी से मुलाकात करेगा।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User