कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:गाजीपुर में दूसरा युवक गंभीर घायल, तिलक समारोह में आया था, चालक हिरासत में

Nov 16, 2026 - 10:50
0
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:गाजीपुर में दूसरा युवक गंभीर घायल, तिलक समारोह में आया था, चालक हिरासत में
गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र में सोमवार भोर में कार की टक्कर से बाइक सवार विश्वजीत कुमार (26) की मौत हो गई। बाइक चला रहे शोभनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है। देखिए 3 तस्वीरें- वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर हादसा हादसा वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर महेगवा गांव के पास हुआ। गाजीपुर की ओर से आ रही कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने दोनों को मऊ जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने पहाड़ीपुर, थाना मुहम्मदाबाद निवासी विश्वजीत को मृत घोषित कर दिया। शोभनाथ निवासी महेगवा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पहुंचकर कार कब्जे में ली विश्वजीत अपने ननिहाल महेगवा में 16 नवंबर को हुए तिलक समारोह में शामिल होने आया था। सोमवार भोर में वह शोभनाथ के साथ रिश्तेदारी में आए एक बुजुर्ग को खोजने बरही गया था। लौटते समय महेगवा के पास हादसा हुआ। बाइक शोभनाथ चला रहा था और विश्वजीत पीछे बैठा था। मरदह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार कब्जे में ली। चालक अभय बरनवाल निवासी जखनियां, थाना भुड़कुड़ा को हिरासत में लिया गया है। विश्वजीत के मामा रामविलास राम निवासी महेगवा की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मऊ भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User