चिवावा-डॉग दिन में 1 उबला अंडा खाकर रह सकता है:तिब्बती मास्फिट को सुबह-शाम मीट के साथ दही खाना पसंद
दुनिया के सबसे छोटा कुत्ता क्यूवावा या चिहुआहुआ का वजन और ऊंचाई कम होने के साथ ही उसकी डाइट भी काफी कम होती है। वह केवल एक उबला हुआ अंडा खाकर पूरे दिन रह सकता है। यानी 12 घंटे तक उसे खाना न दिया जाए, तो भी कोई परेशानी नहीं होती। उसे दी जाने वाली डाइट में माइनर पपी फूड भी शामिल है, जो दिन में एक बार केवल 50 ग्राम दिया जाता है। इसके अलावा हफ्ते में एक-दो बार पनीर और महीने में एक-दो बार बोलनेस मीट या चिकन प्रोटीन के लिए दिया जाता है। 1.8 किलो वजन वाले चिहुआहुआ की डाइट भी कम
डॉग शो में देहरादून से अपने चिहुआहुआ डॉगी 'बिंगो' को लेकर पहुंचे आशू ने बताया कि दुनिया के सबसे छोटे कुत्तों में शामिल इस नस्ल का वजन अधिकतम करीब 1 किलो 800 ग्राम तक होता है। इसके कम वजन के कारण इसकी डाइट भी दूसरे कुत्तों के मुकाबले कम रहती है। उन्होंने बताया कि बिंगो को डाइट में एक उबला हुआ अंडा दिया जाता है। इसके अलावा माइनर पपी फूड करीब 50 ग्राम रोज दिया जाता है। हफ्ते में एक-दो बार पनीर और महीने में एक-दो बार वेलनेस मीट या चिकन भी दिया जाता है। आशू के मुताबिक, इसकी खुराक कम होने के कारण खानपान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। मिनिएचर पिंशर की फुर्ती के आगे अच्छे-अच्छे फेल
दुनिया के दूसरे छोटे कुत्तों में शामिल जर्मनी के मिनिएचर पिंशर की ऊंचाई भी करीब 12 इंच तक होती है। इसकी डाइट भी चिहुआहुआ की तरह कम होती है। हालांकि, यह बेहद चुलबुला और एनर्जी से भरपूर डॉगी होता है। आशू ने बताया कि मिनिएचर पिंशर इतना फुर्तीला होता है कि इसे संभालने के लिए भी काफी एक्टिव रहना पड़ता है। अगर किसी व्यक्ति में पर्याप्त एनर्जी नहीं है तो उसे इस नस्ल का डॉगी पालने से पहले विचार करना चाहिए। इसे दुनिया के सबसे फुर्तीले कुत्तों में गिना जाता है। तिब्बती मास्टिफ रोज खाता है डेढ़ किलो चिकन-मटन
डॉग शो में लुधियाना से पहुंचे हरजीत अपने तिब्बती नस्ल के मास्टिफ डॉग को लेकर आए थे। बब्बर शेर जैसी शक्ल वाले इस डॉगी का नाम उन्होंने 'मिर्जा' रखा है। हरजीत ने बताया कि मिर्जा के खानपान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। उसे सुबह और शाम दही जरूर दिया जाता है। इसके अलावा मौसम के हिसाब से चिकन और मटन भी खिलाया जाता है।
उन्होंने बताया कि मिर्जा को रोज सुबह करीब 800 ग्राम चिकन या मटन और शाम को 700 ग्राम चिकन या मटन दिया जाता है। इसके साथ सुबह 500 ग्राम और शाम को एक किलो दही खिलाते हैं। वहीं, सुबह 200 ग्राम और शाम को 300 ग्राम डॉग फीड भी दी जाती है। डॉग्स शो के शौक के लिए एक लाख तक खर्च कर देते हैं मालिक
डॉग शो में देश के अलग-अलग राज्यों से अपने पालतू कुत्तों को लेकर पहुंचे मालिकों ने बताया कि इनकी देखभाल किसी शौक से कम नहीं है। डॉग शो में शामिल होने के लिए सफर, रहने और आने-जाने में ही करीब एक लाख रुपए तक खर्च हो जाते हैं। इसके बावजूद डॉग्स के प्रति जुनून उन्हें देशभर के आयोजनों में खींच लाता है। विदेशी नस्लों के डॉग्स की देखभाल भी महंगी
डॉग मालिकों ने बताया कि विदेशी नस्ल के कुत्तों की देखभाल में भी काफी खर्च आता है। कई नस्लों को तापमान के अनुकूल वातावरण में रखना पड़ता है। इसके लिए घरों में एसी की व्यवस्था करनी होती है। यहां तक कि उन्हें जिन गाड़ियों और विशेष बॉक्स में सफर कराया जाता है, उनमें भी एसी की सुविधा रखी जाती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)