मेफेड्रोन केस में नेपाल के सुल्तान से चैट मिली:कोकीन का कोडवर्ड चार्ली, मेफेड्रोन को स्पेशल डायमंड कहते थे

Nov 15, 2026 - 07:20
0
मेफेड्रोन केस में नेपाल के सुल्तान से चैट मिली:कोकीन का कोडवर्ड चार्ली, मेफेड्रोन को स्पेशल डायमंड कहते थे
मेफेड्रोन ड्रग्स केस में बाराबंकी के चाचा के बाद अब नेपाल के सुल्तान की इंट्री हो गई है। रिजवान के मोबाइल डाटा के एनालिसिस पर सुल्तान नाम के ड्रग तस्कर का रिकॉर्ड मिला है। दोनों के बीच एक साल में 30 से 35 बार बातचीत के सबूत भी पुलिस के हाथ लगे। सुल्तान और रिजवान के बीच की कुछ वाट्सएप चैट भी पुलिस को मिली है, जिसमें कोडवर्ड के भी मिले हैं, जिसमें कोकीन का जिक्र चार्ली, दीवानी, स्नो, व्हाइट हॉर्स जैसे नामों से किया गया है। हेरोइन का जिक्र स्नोमैन, मेफेड्रोन को स्पेशल डायमंड, मस्तानी, एमडीएमए को डिस्को बिस्किट बताया गया है। इन सब सबूतों के हाथ लगने के बाद गिरोह का इंटरनेशल ड्रग्स तस्करों से जुड़े होने का शक और पुख्ता हो गया है। मेफोड्रोन ड्रग केस में जैसे–जैसे पुलिस की पड़ताल आगे बढ़ रही है कुछ नए तथ्यों का खुलासा लगातार हो रहा है। जांच में जानकारी हुई है कि ड्रग्स किंग खय्याम ने तीन शादियां की है और तीनों पत्नियों से उसके सात बच्चे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक खय्याम की तीन पत्नियों में से एक अलग रहती है, बाकी दो उसी के साथ रहती है। सात बच्चों में चार लड़के उसके साथ धंधे में हाथ बंटाते हैं और माल डिलीवर करने का काम करते हैं। सूत्र बताते हैं कि खय्याम ने अपने बच्चों को पढ़ाने का प्रयास किया था, मगर घर का माहौल और अपराधियों के आने जाने के कारण उसके बच्चे पढ़ लिख नहीं पाए और बहुत कम उम्र से उसके साथ धंधे में लग गए थे। वहीं दूसरी ओर पुलिस खय्याम तक पहुंचने में कोई कसर नहीं छोड़ रही, मगर ड्रग्स किंग को भी पुलिस कार्रवाई की जानकारी लगातार प्राप्त हो रही है। यही कारण है कि एक दर्जन मोबाइल नंबर होने के बावजूद सारे फोन स्विच ऑफ है। पुलिस ने जब इन नम्बरों की पड़ताल करना शुरू किया तो सभी की लास्ट लोकेशन मुंबई के अलग अलग इलाकों में मिली है। एमडी ड्रग का माल बरामद करने में जुटी पुलिस रिजवान की गिरफ्तारी के बाद फजलगंज पुलिस उसके चार और साथियों को तलाशने में जुटी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इसके साथियों के पास भी एमडी ड्रग होने की जानकारी मिली है। इसके अलावा शहर से बाहर भी कुछ माल को स्टोर किया गया है। पुलिस वो सारा माल बरामद करने में लगी है। इसके लिए दो और टीमों को लगाया गया है। वर्सोवा की पार्टी में सप्लाई हुई थी ड्रग फजलगंज पुलिस और मामले में लगी जांच एजेंसियों ने अपने स्तर पर एमडी ड्रग को लेकर कई जानकारियां साझा की है। उसके अनुसार सितम्बर 2026 में मुंबई के वरसोवा में एक प्राइवेट पार्टी आयोजित की गई थी। जिसमें खय्याम भी गया था और वहां पर एमडी ड्रग का बहुत सारा माल खपाया गया था। पार्टी किसकी थी खय्याम से आयोजक कैसे सम्पर्क में आया था इन सभी तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User