जालौन में महिला समेत 4 की गई जान:कार-बाइक की टक्कर के बाद पानी भरे गड्ढे में गिरे थे, एमपी जा रहा था परिवार

Nov 10, 2026 - 18:06
0
जालौन में महिला समेत 4 की गई जान:कार-बाइक की टक्कर के बाद पानी भरे गड्ढे में गिरे थे, एमपी जा रहा था परिवार
जालौन के माधौगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार शाम कार और बाइक की टक्कर के बाद पानी से भरे गड्ढे में गिरने से घायल महिला आरती वर्मा (30) की मंगलवार दोपहर मौत हो गई। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। सोमवार को बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल आरती का झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। हादसा सोमवार शाम करीब 5:30 बजे माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महोई के पास लिफ्ट कैनाल के सामने हुआ। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव अभियान चलाकर बाइक सवार चारों लोगों को बाहर निकलवाया। आरती को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन ले जाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज उरई और फिर बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। मंगलवार दोपहर उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक में चार साल की बच्ची भी शामिल सोमवार को मृतकों की पहचान नृपेंद्र सिंह (32), पुत्र मान सिंह और पार्थ (17), पुत्र रविंद्र सिंह के रूप में हुई थी। दोनों नया रामनगर, उरई के रहने वाले थे। हादसे में चार वर्षीय मानवी, पुत्री राहुल वर्मा, निवासी कटरा इंदीवर नगर, थाना बरुआसागर, जिला झांसी की भी मौत हो गई थी। मंगलवार को आरती वर्मा की मौत के बाद मृतकों की संख्या चार हो गई। भाई दूज पर बहन के घर जा रहे थे सीओ माधौगढ़ अंबुज यादव ने बताया कि नृपेंद्र सिंह भाई दूज पर मध्य प्रदेश के लहार में अपनी बहन के यहां टीका कराने जा रहे थे। आरती भी अपनी बेटी मानवी के साथ उनके साथ जा रही थीं। आरती, राहुल वर्मा की पत्नी थीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User