कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:वकील से पता पूछकर चेन लूटी, पॉकेट में पटाखा फटने से झुलसा; जू में खरगोश जैसा चूहा
नमस्कार, कानपुर की आज (मंगलवार) की 10 बड़ी खबरें…बाबूपुरवा में पता पूछने के बहाने लुटेरों ने अधिवक्ता की चेन लूटी। लॉयर्स एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष अपने दोस्त के घर से लौट रहे थे। बड़े भाई के हत्यारे छोटे भाई और उसकी पत्नी अरेस्ट हुए। मकान बंटवारे को लेकर आनंद सिंह की ईंट से कूचकर हत्या हुई। रामादेवी फ्लाईओवर पर सेल टैक्स अधिकारी की जीप पलटी। कार का पहिया निकलने से हादसे में ड्राइवर घायल हुआ। महिला अफसर अपनी कार में नहीं थीं शहर में 10 घंटे में 10 करोड़ के पटाखे जलाए गए। दीवाली की आतिशबाजी के बीच झुलसने से घायल 23 मरीजों को हैलट में भर्ती कराया गया। जू में खरगोश जैसी आंखों वाले साउथ अमेरिकन चूहे की एंट्री हुई। इन्हें देखने के लिए छुट्टी वाले दिन 1900 से ज्यादा लोग पहुंचे। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)