किशोरी से दुष्कर्म-हत्या के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर:बाराबंकी में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ था, दोनों पैरों में लगी थी गोली

Nov 09, 2026 - 20:45
0
किशोरी से दुष्कर्म-हत्या के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर:बाराबंकी में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ था, दोनों पैरों में लगी थी गोली
बाराबंकी के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 4 बजे 11 साल की बालिका से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी के मकान को बुलडोजर से गिरा दिया गया। राजस्व-पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। इस दौरान मौके पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कुएं में मिला था लापता बालिका का शव पांच नवंबर की रात गांव से 11 साल की बालिका के लापता होने की सूचना पुलिस को मिली थी। बालिका के पिता ने गांव के ही उत्तम सिंह पर आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर डॉग स्क्वॉड, फील्ड यूनिट और पांच टीमों को तलाश में लगाया था। बाद में बालिका का शव गांव के पास एक कुएं में मिला। मामले में दुष्कर्म और हत्या का आरोप सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी। पुलिस मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी थी गोली आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की थीं। पुलिस के मुताबिक, तलाश के दौरान ग्राम पोखरा के पास आरोपी उत्तम सिंह ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। रायबरेली में भी दर्ज हैं मुकदमे पुलिस के मुताबिक, आरोपी उत्तम सिंह के खिलाफ रायबरेली जिले के शिवगढ़ थाने में चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाली प्रभारी अनिल पाण्डेय ने आरोपी का मकान गिराए जाने की कार्रवाई की पुष्टि की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User