जौनपुर के 7 रास्तों से भारी वाहनों की एंट्री बंद:दो रास्तों पर सुबह 7 बजे और पांच पर 9 बजे से रात 10 बजे तक रोक
जौनपुर शहर के 7 रास्तों से भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई गई है। दो रास्तों पर सुबह 7 बजे से और पांच रास्तों पर सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक रोक रहेगी। प्रशासन के मुताबिक, दिन में बाजार, स्कूल, अस्पताल और कचहरी खुलते हैं। इस दौरान स्कूल वाहन और एंबुलेंस भी चलते हैं। भारी वाहनों के शहर से गुजरने के कारण रोज जाम लगता है। इससे आम लोगों और स्कूली बच्चों को परेशानी होती है। शहर और आसपास के थाना क्षेत्रों में हो रहे हादसों को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। पचहटिया तिराहे और चांदपुर हाईवे अंडरपास से भारी वाहनों की एंट्री सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक बंद रहेगी। प्रसाद तिराहे, पकड़ी हाईवे अंडरपास, अलीगंज हाईवे तिराहे, हौज खास हाईवे तिराहे और कुत्तुपुर तिराहे से भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक बंद रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)