खेत से लौट रही महिला को बाइक ने टक्कर मारी,मौत:उन्नाव के मानिकापुर में हादसे के बाद चालक फरार, पुलिस जांच कर रही

Nov 12, 2026 - 14:35
0
खेत से लौट रही महिला को बाइक ने टक्कर मारी,मौत:उन्नाव के मानिकापुर में हादसे के बाद चालक फरार, पुलिस जांच कर रही
उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के मानिकापुर गांव में बुधवार शाम बाइक की टक्कर से 57 वर्षीय फूलमती की मौत हो गई। वह खेत से पैदल घर लौट रही थीं। बाइक सवार मौके से भाग गया। परिजनों के मुताबिक, फूलमती बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे खेत का काम निपटाकर घर जा रही थीं। रास्ते में तेज रफ्तार से आए अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौत हो गई। फूलमती, स्वर्गीय शिव प्रसाद की पत्नी थीं और मानिकापुर गांव में रहती थीं। गुरुवार दोपहर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और घटना की जानकारी दी। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि टक्कर के बाद बाइक सवार बिना रुके भाग गया। फूलमती का एक बेटा है। परिजनों ने अज्ञात बाइक सवार की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इलाके की सड़कों पर तेज रफ्तार से वाहन चलते हैं और हादसे होते रहते हैं। परिजनों ने सड़क पर वाहनों की गति नियंत्रित करने और हादसे रोकने के लिए कदम उठाने की मांग की। उन्होंने बताया कि हाल ही में सुमेरपुर में भी सड़क हादसा हुआ था। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User