जौनपुर के राईपुर-जलालपुर मार्ग की मरम्मत को मंजूरी:1.10 करोड़ रुपये खर्च होंगे, 20 हजार से अधिक लोगों को राहत मिलेगी
जौनपुर के राईपुर-जलालपुर मार्ग की मरम्मत के लिए शासन से 1.10 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। लोक निर्माण विभाग की ओर से इस सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। सड़क खराब होने से रोजाना आने-जाने वाले 20 हजार से अधिक लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मरम्मत होने के बाद राहगीरों को राहत मिलेगी। राईपुर-सुरेरी मार्ग पर जगदीशपुर में राजनाथ की दुकान से मां दुर्गा मंदिर तक का हिस्सा संपर्क मार्ग के रूप में इस्तेमाल होता है। पिछले साल से सड़क खराब होने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। गड्ढों और जर्जर सड़क के चलते राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीडब्ल्यूडी ने शासन को भेजा था प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग ने पिछले महीने सड़क मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा था। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अब विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। जल्द शुरू होगा मरम्मत का काम पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अधिकारी राजेश राव ने बताया कि संपर्क मार्ग की मरम्मत के लिए शासन से 1.10 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर काम शुरू कराया जाएगा। सड़क बनने से क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)