दिल्ली में मकान में आग लगने से 4 की मौत:2 घायल, सभी पहली मंजिल पर सो रहे थे; ई-रिक्शा के चार्जिंग पॉइंट से लगी आग

Nov 29, 2026 - 07:14
0
दिल्ली में मकान में आग लगने से 4 की मौत:2 घायल, सभी पहली मंजिल पर सो रहे थे; ई-रिक्शा के चार्जिंग पॉइंट से लगी आग
दिल्ली के विश्वास नगर इलाके में रविवार को एक मकान में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह ई-रिक्शा का चार्जिंग पॉइंट में शॉट सर्किट होना है।आग की चपेट में आए सभी लोग पहली मंजिल पर सो रहे थे। आग गली नंबर 11 के मकान में रविवार सुबह 4.30 बजे लगी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। सुबह 5 बजे आग पर काबू पा लिया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर अपडेट की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User