दिल्ली में आज RSS का मेगा इवेंट:मोहन भागवत और पूर्व CJI शामिल होंगे; 1.60 लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन; 9 हजार स्वयंसेवक योग करेंगे

Nov 29, 2026 - 06:40
0
दिल्ली में आज RSS का मेगा इवेंट:मोहन भागवत और पूर्व CJI शामिल होंगे; 1.60 लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन; 9 हजार स्वयंसेवक योग करेंगे
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) रविवार को दिल्ली के रोहिणी इलाके में मेगा इवेंट करेगा। इसका नाम ‘राष्ट्र वंदनम’ रखा गया है। इसमें RSS प्रमुख मोहन भागवत और पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस जगदीश सिंह खेहर शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अब तक 85 हजार से ज्यादा RSS स्वयंसेवकों और करीब 75 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। कार्यक्रम में करीब 9 हजार स्वयंसेवक योगासन करेंगे, जबकि 800 स्वयंसेवक संघ के पारंपरिक मार्चिंग बैंड की प्रस्तुति देंगे। संघ के 101 साल पूरे होने पर कार्यक्रम RSS नेता नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि यह आयोजन संघ की स्थापना के 101 साल पूरे होने के मौके पर किया जा रहा है। इसमें राजनेताओं, उद्योगपतियों समेत अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी परंपराओं, आत्मनिर्भरता और नशामुक्त समाज का संदेश देना है। मोहन भागवत के पिछले 2 कार्यक्रम 27 नवंबर: RSS चीफ बोले- रावण 'मैं और मेरा' में अटका रहा, राम सबके हो गए RSS चीफ भागवत ने दिल्ली में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी की किताब ‘करुणानायक राम’ के लोकार्पण समारोह में कहा कि रावण अहंकारी था, जबकि राम करुणा के प्रतीक थे। रावण मैं और मेरा से आगे नहीं जा पाया। जबकि राम सबके हो गए। यही अहंकार और करुणा के बीच का फर्क है। 25 नवंबर: भागवत बोले- युवाओं को झूठ से नफरत, वे सच के साथ, अंदर के लोगों से ज्यादा खतरा मोहन भागवत ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पांचवें पद्मा फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में कहा कि आज के युवाओं को झूठ पसंद नहीं है। वे सच बोलने वालों के साथ खड़े होने को तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि युवा देश को महान बनाना चाहते हैं। युवा पीढ़ी गुलामी की सोच से बाहर निकल चुकी है। मौजूदा समय भारत को बाहरी दुश्मनों से ज्यादा अंदरूनी खतरों से सतर्क रहने की जरूरत है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User