मरीज को गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप:इटावा में जांच समिति गठित, ड्यूटी डॉक्टर और कर्मचारियों की भी होगी जांच

Nov 29, 2026 - 08:48
0
मरीज को गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप:इटावा में जांच समिति गठित, ड्यूटी डॉक्टर और कर्मचारियों की भी होगी जांच
इटावा में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बाहरी युवकों द्वारा खुद को डॉक्टर बताकर मरीज को इंजेक्शन लगाने और इसके बाद उसकी मौत होने के मामले में अस्पताल प्रशासन ने जांच शुरू करा दी है। ड्यूटी डॉक्टर और कर्मचारियों के मौजूद न रहने तथा मरीज को समय पर उपचार नहीं मिलने के आरोपों की जांच के लिए सीएमएस डॉ. परितोष शुक्ला ने शनिवार को तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। तीन सदस्यीय समिति गठित सीएमएस ने जांच समिति में आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सीएस नेगी, ईएनटी सर्जन डॉ. जेपी चौधरी और वरिष्ठ फार्मासिस्ट हरिबाबू को शामिल किया है। समिति घटना के समय इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर और कर्मचारियों की मौजूदगी की जांच करेगी। इसके साथ ही मरीज को दिए गए उपचार और पूरे घटनाक्रम में लापरवाही के आरोपों की भी पड़ताल की जाएगी। ड्यूटी पर मौजूदगी की जांच सीएमएस के अनुसार, जांच समिति यह पता लगाएगी कि घटना के समय इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर और कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे या नहीं। मरीज के अस्पताल पहुंचने से लेकर उसकी मौत होने तक क्या-क्या उपचार दिया गया और बाहरी युवक इमरजेंसी में किस तरह मरीज तक पहुंचे, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी। पैनल से कराया पोस्टमार्टम मरीज की मौत का वास्तविक कारण पता लगाने के लिए सीएमएस ने पैनल से पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए थे। शनिवार को डॉ. राकेश यादव और डॉ. सौरभ गुप्ता की देखरेख में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई गई। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। 3:09 बजे पहुंचा था अस्पताल अस्पताल प्रशासन के अनुसार मरीज अनित को रात 3:09 बजे इमरजेंसी में लाया गया था। उसके नाम से भर्ती की फाइल भी तैयार की गई थी। इसके बाद सुबह 3:45 बजे उसकी मौत हो गई। उस समय इमरजेंसी में डॉ. रवि कुमार और फार्मासिस्ट सुशील दीक्षित की ड्यूटी निर्धारित थी। जांच समिति यह भी स्पष्ट करेगी कि निर्धारित ड्यूटी के दौरान मरीज को किस स्तर पर और क्या उपचार दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User