जौनपुर में आज से तीन दिवसीय पूर्वांचल महोत्सव का आगाज:100 कलाकार दिखाएंगे अपनी कला और हुनर, गायन, नृत्य और पेंटिंग प्रतियोगिताएं होंगी
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में 17 से 19 नवंबर तक तीन दिवसीय पूर्वांचल महोत्सव आयोजित होगा। आयोजकों के मुताबिक, महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंत्री प्रतिभा शुक्ला इसका उद्घाटन करेंगी। आयोजन में पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों से करीब 100 कलाकार अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। गायन, नृत्य और पेंटिंग की होंगी प्रतियोगिताएं महोत्सव में गायन, नृत्य, मेहंदी रचाओ और पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही मिस पूर्वांचल और मिस्टर पूर्वांचल प्रतियोगिताएं भी होंगी। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. दिनेश तिवारी ने बताया कि पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से प्रतिभागी इसमें हिस्सा लेंगे। उन्हें अपनी कला और हुनर दिखाने का मंच मिलेगा। चौथे साल हो रहा आयोजन डॉ. दिनेश तिवारी ने बताया कि पूर्वांचल की छिपी प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने के उद्देश्य से इस महोत्सव की शुरुआत की गई थी। यह आयोजन पिछले तीन साल से हो रहा है। इस बार महोत्सव का चौथा साल है। इस मौके पर प्रोफेसर डॉ. अजय दुबे समेत महोत्सव के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)