जौनपुर में यातायात माह शुरू:एसएसपी ने जागरूकता रैली रवाना की, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

Nov 02, 2026 - 15:34
0
जौनपुर में यातायात माह शुरू:एसएसपी ने जागरूकता रैली रवाना की, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
जौनपुर में सोमवार दोपहर 1 बजे यातायात माह नवंबर-2026 शुरू हुआ। पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पुलिस लाइन से जिले के प्रमुख चौराहों, स्कूलों और कॉलेजों तक जाएगी। इसके जरिए आम लोगों और विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी। रैली में हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने, तय गति सीमा में वाहन चलाने और नशे में वाहन नहीं चलाने का संदेश दिया जाएगा। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने और सड़क पर स्टंट नहीं करने की अपील भी की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि यातायात माह में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। प्रेशर हॉर्न बजाने, तेज गति से वाहन चलाने, स्टंट करने और दूसरे नियम तोड़ने वालों का चालान किया जाएगा। उनके खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई भी होगी। जिले के प्रमुख कस्बों, बाजारों और संकरे रास्तों पर लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था बेहतर करना और लोगों को जाम से राहत दिलाना है। जौनपुर पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और परिवार के सदस्यों व बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी यातायात, पुलिस और यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स और आम नागरिक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User