IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन:विदेशी कंपनी को बैंक सौंपने के प्रस्ताव के खिलाफ UFBU ने बुलाया आंदोलन

Nov 02, 2026 - 15:34
0
IDBI बैंक के निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन:विदेशी कंपनी को बैंक सौंपने के प्रस्ताव के खिलाफ UFBU ने बुलाया आंदोलन
बरेली में IDBI बैंक के निजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर सोमवार को बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। भारतीय स्टेट बैंक के प्रशासनिक कार्यालय बरेली के विभिन्न विभागों में कर्मचारियों ने काले फीते बांधकर विरोध दर्ज कराया। वहीं, बीमा कर्मी संघ ने भोजनावकाश के दौरान प्रदर्शन कर IDBI बैंक को विदेशी कंपनी के हाथों बेचने के प्रस्ताव का विरोध किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता अरविंद देव सेवक ने की। कर्मचारियों ने निजीकरण के फैसले पर नाराजगी जताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। विरोध के चलते बरेली में IDBI बैंक की दोनों शाखाओं में कामकाज नहीं हुआ। कर्मचारियों के अनुसार, निजीकरण के विरोध में देशव्यापी हड़ताल मंगलवार को भी जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User