औरैया से 2 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता पदयात्रा में जाएंगे:कानपुर में 4 नवंबर को भाजपा की पद यात्रा निकलेगी

Nov 02, 2026 - 15:34
0
औरैया से 2 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता पदयात्रा में जाएंगे:कानपुर में 4 नवंबर को भाजपा की पद यात्रा निकलेगी
कानपुर में 4 नवंबर को होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ में औरैया से 2 हजार से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। यात्रा बृजेन्द्र स्वरूप पार्क से मोतीझील तक निकलेगी। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी भूरे चौबे ने बताया कि पदयात्रा सुबह 11 बजे शुरू होगी। इसमें औरैया, दिबियापुर और बिधूना विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन, जनहित और राष्ट्रहित के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के जरिए लोकतंत्र की मजबूती और अराजकता के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले से ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को शामिल करने के लिए संपर्क किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User