बिजली के तार चोरी करने वाले 5 आरोपी:बिजनौर में तार के बंडल और तीन बाइक बरामद कीं

Oct 22, 2026 - 09:32
0
बिजली के तार चोरी करने वाले 5 आरोपी:बिजनौर में तार के बंडल और तीन बाइक बरामद कीं
बिजनौर शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को बिजली के तार चोरी करने वाले एक गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन मोटरसाइकिलें, एल्युमिनियम के तारों का बंडल और तार काटने का कटर मिला है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट बदलकर सुनसान जगहों पर चोरी करते थे। फिर तारों से तांबा और एल्युमिनियम निकालकर कबाड़ियों को बेच देते थे। करीब 10 दिन पहले उन्होंने नूरपुर रोड से तार चुराया था, जिसे लेने वे बुधवार को पहुंचे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किरतपुर थाना क्षेत्र के निमित, अजय, दीपक (सभी सीकरी गांव से), अर्जुन (कोटला मोहल्ला) और विकास (कसौर गांव) के रूप में हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User