35 वर्षों की खेल सेवा पर सम्मान:क्रीड़ा प्रभारी बोले- मिला स्नेह और सम्मान जीवनभर याद रखूंगा

Oct 22, 2026 - 09:32
0
35 वर्षों की खेल सेवा पर सम्मान:क्रीड़ा प्रभारी बोले- मिला स्नेह और सम्मान जीवनभर याद रखूंगा
देवरिया के भाटपार रानी में 70वीं जनपदीय विद्यालयीय 19 वर्षीय बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में क्रीड़ा प्रभारी विपिन बिहारी चंद्र यादव को करीब 35 वर्षों की खेल सेवा के लिए सम्मानित किया गया। सेवाकाल के अंतिम सत्र की अंतिम जनपदीय प्रतियोगिता में सम्मान पाकर यादव भावुक हो उठे। जिला विद्यालय निरीक्षक नीलेश पाण्डेय और आयोजक प्रधानाचार्य सतेन्द्र कुमार गुप्ता ने उन्हें उत्तरीय भेंट कर सम्मानित किया। यादव ने सभी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मिला स्नेह और सम्मान वह जीवनभर याद रखेंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सतेन्द्र कुमार गुप्ता और तहसील प्रभारी प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि नीलेश पाण्डेय को कैप, उत्तरीय और स्मृति चिह्न भेंट किया। शिक्षक सत्यम मिश्रा, जितेन्द्र कुमार, अनिमेष कुमार, सुधांशु राय, प्रवीण सिंह, रामप्रकाश द्विवेदी और महेंद्र राही मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User