सहारनपुर में आज बिजली कटौती:3 लाख लोग होंगे प्रभावित, कई इलाकों में 4 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती, पेड़ों की छंटाई और भूमिगत केबल डलेगी

Oct 29, 2026 - 08:50
0
सहारनपुर में आज बिजली कटौती:3 लाख लोग होंगे प्रभावित, कई इलाकों में 4 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती, पेड़ों की छंटाई और भूमिगत केबल डलेगी
सहारनपुर में बिजली लाइनों के रखरखाव और निर्माण कार्यों के चलते आज कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, जैनबाग बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चार घंटे तक बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा मानकमऊ-शहर बिजलीघर क्षेत्र में तीन घंटे और जनकनगर, अंबाला रोड, मंडी समिति व घंटाघर बिजलीघरों से जुड़े इलाकों में अलग-अलग समय पर एक से दो घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। इससे शहर के कई प्रमुख बाजारों, कॉलोनियों और बस्तियों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अनुमान के अनुसार, करीब तीन लाख लोग प्रभावित होंगे। बिजली विभाग के अनुसार, कटौती के दौरान बिजली लाइनों, पावर ट्रांसफार्मरों और वीसीबी का रखरखाव कराया जाएगा। पेड़ों की छंटाई के साथ भूमिगत 33 केवी इंटरलिंक लाइन के निर्माण से जुड़े काम भी किए जाएंगे। जैनबाग बिजलीघर में 11 से 3 बजे तक कटौती 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र जैनबाग से जुड़े 11 केवी वर्धमान, रायवाला, मुन्नालाल, पुराना जैनबाग, आजाद कॉलोनी, धोबी घाट, खाताखेड़ी, मदनपुरी और निसार रोड फीडरों की बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान बिजनेस प्लान 2024-25 के तहत रिकंडक्टरिंग का काम कराया जाएगा। पावर ट्रांसफार्मरों की हाईटेंशन (एचटी) और लो-टेंशन (एलटी) लाइनों का रखरखाव तथा बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत गार्डिंग का काम भी किया जाएगा। इसके साथ ही बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत मंडी समिति बिजलीघर से जैनबाग बिजलीघर तक भूमिगत डबल सर्किट 33 केवी इंटरलिंक लाइन बनाई जा रही है। कार्यदायी संस्था मेसर्स सिनलेश इलेक्ट्रिकल, लखनऊ की ओर से कराए जा रहे इस काम के तहत भूमिगत केबल को नवनिर्मित डबल पोल पर चढ़ाया जाएगा। इस कारण रायवाला, खाताखेड़ी, फरमानिया मस्जिद, वुडन सिटी, वर्धमान कॉलोनी, 62 फुटा रोड, वर्धमान, पुराना जैनबाग, आजाद कॉलोनी, मदनपुरी कॉलोनी और बरगद कॉलोनी समेत संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मानकमऊ-शहर में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र मानकमऊ-शहर से जुड़े 11 केवी इंडस्ट्रियल, नवादा रोड, डीएफसीसीआईएल, शारदानगर, पा एंड टी, गलीरा रोड, गुरुदेव नगर, गंगोह रोड, सब-स्टेशन, साहबजी नगर, लेबर कॉलोनी और ओजपुरा फीडरों की बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी। इस दौरान 33 केवी लाइन के पावर ट्रांसफार्मरों, वीसीबी और एचटी लाइनों का रखरखाव कराया जाएगा। साथ ही पेड़ों की कटाई-छंटाई की जाएगी। इससे शारदानगर, गलीरा रोड, गुरुदेव नगर, साहबजी नगर, लेबर कॉलोनी और ओजपुरा समेत संबंधित इलाकों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे। जनकनगर में शालीमार फीडर दो घंटे बंद रहेगा 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र जनकनगर से जुड़े 11 केवी शालीमार फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान पावर ट्रांसफार्मरों, वीसीबी और एचटी लाइन का रखरखाव तथा पेड़ों की छंटाई की जाएगी। इससे शालीमार, शक्तिनगर, विष्णुधाम और पुराने फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। अंबाला रोड बिजलीघर में पटेलनगर और ढोलीखाल में कटौती 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र अंबाला रोड से जुड़े दो फीडरों पर अलग-अलग समय में बिजली बंद रहेगी। पटेलनगर फीडर में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। पटेलनगर, पुराना कमेला और लक्ष्मीनगर समेत संबंधित क्षेत्रों में बिजली नहीं आएगी। ढोलीखाल फीडर पर दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे लोहानी सराय, खुर्जा मिल, रेंच का पुल, ढोलीखाल, थाना कुतुबशेर के पास का क्षेत्र और वाल्मीकि बस्ती समेत संबंधित इलाके प्रभावित होंगे। दोनों फीडरों पर पावर ट्रांसफार्मरों, वीसीबी और एचटी लाइनों के रखरखाव के साथ पेड़ों की कटाई-छंटाई का काम किया जाएगा। मंडी समिति बिजलीघर पर इंद्रा चौक और बरेलियों के मदरसे में कटौती 33/11 केवी बिजली उपकेंद्र मंडी समिति से जुड़े दो फीडरों पर बिजली आपूर्ति अलग-अलग समय पर बंद रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग मांगा बिजली विभाग ने बताया कि निर्धारित समय के दौरान मरम्मत और निर्माण कार्य पूरे कराए जाएंगे। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की है। साथ ही बिजली आपूर्ति बंद रहने से होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User