पैसा-जेवर दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले 2-पकड़ाए:गांवों में लोगों को लालच देते थे; शोहरतगढ़ पुलिस ने बुधवार शाम पकड़ा

Oct 29, 2026 - 09:08
0
पैसा-जेवर दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले 2-पकड़ाए:गांवों में लोगों को लालच देते थे; शोहरतगढ़ पुलिस ने बुधवार शाम पकड़ा
सिद्धार्थनगर में पैसा और जेवरात दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने के आरोप में दो लोगों को शोहरतगढ़ पुलिस ने बुधवार शाम, 28 अक्टूबर को गिरफ्तार किया। दोनों गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी गांवों में घूमकर लोगों को पैसा और जेवरात दोगुना करने का लालच देते थे। इसके बाद लोगों को झांसे में लेकर ठगी करते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करन कुमार (35), निवासी बनटिकुला, थाना चिलुआताल, जिला गोरखपुर और सनी कुमार (25), निवासी जंगल जैनुलआबदीन उर्फ सेमरा, थाना गुलरिहा, जिला गोरखपुर के रूप में हुई है। यह कार्रवाई शोहरतगढ़ थाने के प्रभारी अतिउल्लाह अंसारी के नेतृत्व में हुई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चंद्रशेखर चौहान, कांस्टेबल मुन्नालाल यादव और कांस्टेबल नितिश यादव शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User