झांसी में 40 लोगों को ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार:योगा टीचर बनाने का झांसा देकर 30 लाख ठगे, बीएसए ऑफिस की भूमिका संदिग्ध

Oct 24, 2026 - 21:16
0
झांसी में 40 लोगों को ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार:योगा टीचर बनाने का झांसा देकर 30 लाख ठगे, बीएसए ऑफिस की भूमिका संदिग्ध
झांसी में सरकारी स्कूलों में नौकरी के नाम पर 40 लोगों से ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह मेक आइडिया मेडिटेशन एनजीओ के लिए काम करता था। उसने योगा टीचर बनाने का झांसा देकर पीड़िता से लगभग 30 लाख रुपए की ठगी की थी। पीड़ितों के केस दर्ज कराने के बाद वह 14 महीनों से पुलिस को चकमा दे रहा था। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर नवाबाद पुलिस ने राजेश मिश्रा को चिरगांव स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। जबकि एनजीओ चलाने वाला नसीम अहमद अभी फरार है। चिरगांव में खोला था ऑफिस एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया- नई दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी नसीम अहमद मेक आइडिया मेडिटेशन नाम से एक एनजीओ चलाता है। एनजीओ का एक कार्यालय चिरगांव में था। जिसे चिरगांव के करइयनपुरा मोहल्ला निवासी राजेश मिश्रा संभालता था। एनजीओ ने राजेश के माध्यम से ही सरकारी स्कूलों में योगा टीचर की नौकरी लगवाने के नाम पर 40 लोगों से लगभग 30 लाख रुपए की ठगी की थी। न तो उन लोगों की नौकरी लगी और न ही धनराशि वापस की गई। तब प्रेमनगर के बल्लमपुर गांव निवासी मनोज राय ने 31 अगस्त 2025 को नवाबाद थाने में राजेश मिश्रा और नसीम अहमद के खिलाफ केस दर्ज कराया था। तब से दोनों फरार चल रहे थे। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर नवाबाद पुलिस ने आरोपी राजेश मिश्रा को उसके घर से अरेस्ट कर लिया। बीएसए कार्यालय से तार जुड़े अभी तक की जांच में सामने आया कि एनजीओ का बीएसए कार्यालय से टाइअप था कि ये विभिन्न स्कूलों में योगा टीचर प्रोवाइड कराएंगे। अब पुलिस बीएसए कार्यालय की भूमिका की जांच कर रही है। अभी मास्टरमाइंड नसीम अहमद फरार है। पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुटी है। नसीम की गिरफ्तारी के बाद पूरा भेद खुल जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User