जलनिगम संघर्ष समिति ने किया सरकार के फैसले का स्वागत:दस साल से जलनिगम कर्मचारियों को नहीं मिला बोनस, समिति ने उठाई मांग
जलनिगम संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री की ओर से प्रदेश के कर्मचारियों को दीपावली पर बोनस दिए जाने के फैसले का स्वागत किया है। समिति के संयोजक वाईएन उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को हमेशा अपना परिवार माना है, लेकिन नौकरशाहों की कार्यप्रणाली ने जलनिगम को प्रदेश से बाहर के निगम जैसी स्थिति में पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों से जलनिगम परिवार के लिए न तो दीपावली आई और न ही होली। इस दौरान कर्मचारियों को कभी बोनस या एक्सग्रेसिया नहीं मिला। उन्होंने महंगाई भत्ते का मुद्दा उठाते हुए कहा कि छठे वेतनमान के अनुसार 262 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलना चाहिए, जबकि कर्मचारियों को केवल 212 प्रतिशत ही दिया जा रहा है। समिति ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)