धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात:उन्नाव को दो सेक्टर में बांटा, SSP-ASP ने ज्वैलर्स की दुकानों में CCTV चेक किए

Nov 06, 2026 - 13:30
0
धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात:उन्नाव को दो सेक्टर में बांटा, SSP-ASP ने ज्वैलर्स की दुकानों में CCTV चेक किए
उन्नाव में धनतेरस और दीपावली पर बाजारों की सुरक्षा के लिए 2 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जिले को उत्तरी और दक्षिणी दो सेक्टर में बांटा गया है। इनकी निगरानी एएसपी उत्तरी और एएसपी दक्षिणी करेंगे। एसएसपी ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एसएसपी जयप्रकाश सिंह और एसपी उत्तरी आयुष श्रीवास्तव गंगाघाट थाना क्षेत्र के बाजारों में पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा इंतजाम देखे और ज्वेलर्स की दुकानों में लगे CCTV कैमरों की जांच की। अधिकारियों ने व्यापारियों से भी सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों ने दुकानदारों से कहा कि वे उच्च गुणवत्ता वाले CCTV कैमरे हर समय चालू रखें और संदिग्ध लोगों या गतिविधियों पर नजर रखें। अधिक नकदी और कीमती आभूषण एक जगह से दूसरी जगह ले जाते समय सतर्क रहने को कहा। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को देने के निर्देश भी दिए। बाजारों में पैदल गश्त कर लोगों से की बात निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने बाजार में पैदल गश्त की और व्यापारियों व लोगों से बात की। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी रखने को कहा गया। उन्हें संदिग्ध लोगों की जांच करने और बाजारों में पुलिस की मौजूदगी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। सादे कपड़ों में भी तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी त्योहारी भीड़ को देखते हुए जिले को उत्तरी और दक्षिणी दो सेक्टर में बांटा गया है। दोनों सेक्टर की निगरानी संबंधित एएसपी करेंगे। बाजारों में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी संदिग्धों पर नजर रखेंगे। गश्त बढ़ाने और जरूरत पड़ने पर तुरंत अतिरिक्त पुलिस बल भेजने की व्यवस्था भी की गई है। पुलिस ने कहा कि धनतेरस और दीपावली पर लोग बिना डर के खरीदारी कर सकें और त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User