मेरठ केके इंटर कॉलेज में संविधान संवाद अभियान चला:छात्रों को मौलिक अधिकार और कर्तव्य बताए गए

Nov 06, 2026 - 12:26
0
मेरठ केके इंटर कॉलेज में संविधान संवाद अभियान चला:छात्रों को मौलिक अधिकार और कर्तव्य बताए गए
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संविधान संवाद अभियान के तहत मेरठ के केके इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता क्लब ने गतिविधियां आयोजित कीं। कार्यक्रम में छात्रों को संविधान, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य डॉ. संत कुमार ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सुनाई और उसके बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत हुआ और 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। विधिक साक्षरता क्लब के नोडल अधिकारी राजेश त्यागी ने छात्रों को बताया कि नागरिकों को वर्तमान में 6 मौलिक अधिकार मिले हैं। सह-नोडल अधिकारी डॉ. मोहन ने कहा कि संपत्ति का अधिकार अब मौलिक अधिकार नहीं, बल्कि कानूनी अधिकार है। वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश कुमार ने छात्रों को मौलिक कर्तव्यों का पालन करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. संत कुमार ने की और संचालन डॉ. प्रवीण कुमार ने किया। कार्यक्रम में अनिल कुमार, सुंदर सिंह, संजीव कुमार, मनीष सिंह, विपुल सोती, अर्चना कुमारी, पूनम अत्रिश, डॉ. बबीता रस्तोगी, नितिशा तोमर, सीमा रानी, रीना यादव, रेखा शर्मा, अंकुर शर्मा, अंकित कुमार और नितिन गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User