जमीन के विवाद में एक परिवार के 6 लोग घायल:शाहजहांपुर में लाठी-डंडों से हमला, 1 घायल की हालत गंभीर

Nov 19, 2026 - 08:12
0
जमीन के विवाद में एक परिवार के 6 लोग घायल:शाहजहांपुर में लाठी-डंडों से हमला, 1 घायल की हालत गंभीर
शाहजहांपुर के बाबूपुर गांव में बुधवार रात करीब 8 बजे जमीन के विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। प्रमोद की हालत गंभीर होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना बुधवार रात करीब 8 बजे थाना बंडा क्षेत्र में हुई। गांव के रहने वाले प्रमोद कुमार का एक अन्य ग्रामीण से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। करीब 20 दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। बुधवार रात प्रमोद अपने परिवार के साथ कहीं जा रहे थे, तभी आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। घायलों में प्रमोद, आदेश और मुस्कान समेत छह लोग शामिल हैं। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी ले गई। डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। प्रमोद को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जबकि बाकी घायलों का सीएचसी में इलाज जारी है। बंडा प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह ने बताया कि मारपीट में छह लोगों को चोटें आई हैं। उनका मेडिकल कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User