बिजनौर में सुबह-शाम ठंड बढ़ी, ग्रामीण इलाकों में कोहरा:17 और 18 नवंबर के बीच न्यूनतम तापमान 12.4 से घटकर 10.9 डिग्री हुआ
नवंबर आगे बढ़ने के साथ बिजनौर जिले में ठंड बढ़ रही है। सुबह और शाम ठंड महसूस हो रही है, जबकि दिन में धूप निकलने से गर्मी लग रही है। ग्रामीण इलाकों में कोहरे के कारण सुबह दृश्यता कम रही। गुरुवार सुबह ग्रामीण इलाकों में हल्का कोहरा दिखा, जबकि शहरी इलाकों में इसका असर कम रहा। शेरकोट और कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भी कोहरा दिखाई दिया। पिछले कई दिनों से मौसम बदल रहा है। रविवार को जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे नमी बढ़ी। सोमवार और मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। बुधवार को मौसम साफ रहा और दिन में तेज धूप निकली। शाम और रात में ठंड बढ़ गई। आने वाले दिनों में बारिश की संभावना कम है। मौसम के अनुमान के मुताबिक, कोहरा और घना हो सकता है और ठंड बढ़ सकती है। सुबह और रात के समय सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कृषि अनुसंधान केंद्र में 17 और 18 नवंबर को तापमान और नमी के आंकड़े दर्ज किए गए। 17 नवंबर को अधिकतम तापमान 28.0 और न्यूनतम 12.4 डिग्री रहा। नमी 88 और 56 दर्ज की गई। 18 नवंबर को अधिकतम तापमान 27.8 और न्यूनतम 10.9 डिग्री रहा। नमी 86 और 52 दर्ज की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)